पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा तस्कर दीदार सिंह को 10 साल की कैद

नशा तस्कर दीदार सिंह को 10 साल की कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशीलेपदार्थों की तस्करी के आरोप में दोषी पाए गए दीदार सिंह को जज हरप्रीत कौर रंधावा ने 10 साल की कैद की सजा दी है। इसके साथ ही एक लाख रुपए जुर्माना किया है।

जुर्माना अदा करने पर एक साल अतिरिक्त कैद काटनी होगी। जानकारी मुताबिक दोषी के बारे में थाना छेहर्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। इस तहत पुलिस ने 4 नवंबर 2011 को आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे 1000 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इस पर दोष साबित होने पर कैद की सजा दी गई है।