पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूपी के सिम कार्ड से आई थी धमकी

यूपी के सिम कार्ड से आई थी धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसजीपीसी को इस्लामिक संगठन की ओर से फोन कर दी गई थी धमकी

भास्करन्यूज| अमृतसर

एसजीपीसीको इस्लामिक संगठन की ओर से मिली धमकी मामले में पुलिस ने सिम कार्ड को ट्रेस कर लिया है। जिस नंबर से फोन कर धमकी दी गई वह यूपी की एक महिला के नाम पर दर्ज है। इस महिला का मोबाइल फोन कुछ दिन पहले खराब हो गया तो उसने अपने घर के ही पास एक रिपेयर शॉप पर ठीक करने के लिए दे दिया।

महिला ने मोबाइल से सिम नहीं निकाला। अगले दिन महिला अपना मोबाइल लेने के लिए गई तो दुकानदार ने मोबाइल दे दिया। लेकिन उससे सिम कार्ड दुकान में ही कहीं खो गया। महिला ने भी इसकी परवाह नहीं की और उसने नया सिम कार्ड ले लिया। कुछ दिनों बाद रिपेयर शॉप के मालिक को सिम कार्ड वापस मिल गया। इसी दौरान दुकान मालिक के मामा का बेटा दिल्ली से यूपी आया था। उसने वह सिम कार्ड ले लिया। सिम लेने के बाद वह वापस दिल्ली गया और यहीं से किसी ने इस सिम से फोन कर धमकी दे दी। पुलिस के मुताबिक जिस युवक के पास सिम था, वह किसी आतंकी संगठन का सदस्य नहीं है। पुलिस एक टीम दिल्ली भी गई हुई है, उम्मीद है कि शुक्रवार को लौट आएगी।