- Hindi News
- \"एसएसआई की केपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिट 5 से बढ़ाकर 10 करोड़ हो\'
\"एसएसआई की केपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिट 5 से बढ़ाकर 10 करोड़ हो\'
बलकलां इंडस्ट्रियल वेल्फेयर एसोसिएशन ने स्माल स्केल इंडस्ट्री (एसएसआई) की केपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिट 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने की मांग की है।
दिल्ली में एमएसएमई मिनिस्टर कलराज मिश्रा से मिलकर इंडस्ट्रियलिस्टों ने अमृतसर के लिए टैक्सटाइल और प्लास्टिक क्लस्टर की अपील भी की। इंडस्ट्रियलिस्टों ने बल कलां और फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसो. की तरफ से उनकी मुश्किलों बारे मेमोरंडम भी सौंपा। डेलीगेट के साथ भाजपा राष्ट्रीय एमएसएमई सेल के प्रधान रजनीश गोइंका भी वहां पहुंचे थे। मिश्रा ने 1 माह के भीतर लाई जाने वाली नई एमएसएमई पालिसी में लिमिट बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बेस रेट पर बैंक कर्ज की सुविधा देने के अलावा लेबर समस्या दूर करने के लिए 17 आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की बात भी कही। इस मौके पर सुभाष अरोड़ा, शक्ति अग्रवाल, नरेंद्र कपूर मौजूद थे।
कमियां गिनाईं, मदद मांगी
>एसो. के प्रधान संदीप खोसला के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि 2010-2031 तक के मास्टर प्लान के मुताबिक बल कलां को इंडस्ट्रियल जोन चिन्हित किया है। यहां 100 स्माल और लार्ज इंडस्ट्रियल यूनिट चल रहे हैं। एरिया में सीवरेज और सड़कों का बुरा हाल है। > एमएसएमई का दफ्तर अमृतसर में भी खोला जाए। > 40 करोड़ लोगों को रोजगार देने वाले इस सेक्टर को प्रोमोट किया जाए।
दिल्ली में एमएसएमई मिनिस्टर कलराज मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट करते व्यापारी।