इंस्पेक्टर जगबीर सिंह नौकरी से डिसमिस
हाई-प्रोफाइलशालीमार गैंबलिंग नाइट में आरोपी रहे इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को नौकरी से डिसमिस कर दिया गया है।
इससे पहले आरोपी जगबीर सिंह नौकरी से सस्पेंड चल रहा था। दो दिन पहले ही उसे थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया था। जगबीर सिंह पर आरोप है कि उसने इस जुआ कांड में शामिल कई उद्योगपतियों और विभिन्न विभागों में काम करते अधिकारियों को पकड़ कर छोड़ दिया था और उनसे बरामद हुई करोड़ों रुपए की राशि को भी खुर्द-बुर्द कर दी थी। इस पर मामले की पूरी जांच की गई और जांच में आरोपी पाए जाने पर जगबीर सिंह पर केस दर्ज हुआ।
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2011 को शालीमार रिजोर्ट में चल रही गैंबलिंग नाइट में इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ रेड की थी। वह उस समय गेट हकीमां थाने में तैनात थे। गैंबलिंग नाइट में विदेशों से आई बार-बालाएं भी पकड़ी गई थी और करोड़ों रुपए बरामद हुए थे।