- Hindi News
- एसआई पर पैसे लेकर हेरोइन आरोपी को बचाने का आरोप
एसआई पर पैसे लेकर हेरोइन आरोपी को बचाने का आरोप
तरनतारनके थाना सरहाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा पर पैसे लेकर हेरोइन तस्कर को केस से बाहर निकलवाने के आरोप लगे है। इस मामले की जांच एसएसपी एमके शर्मा की ओर से करवाई जा रही है। इस संबंधी एसएसपी को एक फोन रिकार्डिंग सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार शर्मा ने कुछ दिन पहले एक आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी से कहा कि वह बताए कि उसने किन लोगों से हेरोइन ली है, तो उसे छोड़ दिया जाएगा। आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति को पकड़वा दिया। उससे 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद कुछ लोगों ने उसे छुड़वाने की कोशिश की। इस तहत फोन पर बातें होने लगी और पुलिस की शर्मा की ओर से 2 लाख रुपए की मांग की गई। सौदा तय होने पर आरोपी को केस से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरु हो गई। फोन रिकार्डिंग के मुताबिक शर्मा ने अपने पैसों की मांग करनी शुरु कर दी। यह सारी बातें रिकार्डिंग करके एसएसपी के समक्ष पेश की गई है।
एसएसपी एमके शर्मा ने कहा कि वह मामले की जांच करवा रहे है। अगर कोई आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।