पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू की स्टूडेंट ने स्नैचर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जीएनडीयू की स्टूडेंट ने स्नैचर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में पढ़ रही बीए सैकेंड इयर की स्टूडेंट सिमरजीत कौर ने बहादुरी दिखाते एक झपटमार को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वीरवार को दोपहर के वक्त सिमरजीत कौर यूनिवर्सिटी से निकल कर कबीर पार्क मार्किट की ओर जा रही थी कि एक मोटर साइकिल सवार युवक ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली और भागने लगा। सिमरजीत ने बड़ी दिलेरी से भाग कर झपटमार को पकड़ लिया और शोर मचाकर यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी वालो को बुला लिया। जिन्होंने उस युवक को पीसीआर पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। कबीर पार्क पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि स्नैचिंग के आरोप में जगवीर सिंह उर्फ जुगनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जुगनू पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में काम करता था, जिसे नशा करने के कारण सस्पेंड किया गया था। उसे स्वामी विवेकानंद नशा छुड़ाऊ केंद्र में 19 मार्च 2013 में दाखिल करवाया गया जिसकी दवाई अब भी चल रही है। सिमरजीत कौर जिला गुरदासपुर के गांव वडाला ग्रंथियां की रहने वाली है। सिमर ने बताया कि वह पनसप में निकली नौकरियों का फार्म भरने के लिए यूनिवर्सिटी केे सामने कबीर पार्क मार्किट में जा रही थी कि युवक ने उसके गले की चेन झपट ली।

सिमरजीत ने बड़ी दिलेरी से भाग कर झपटमार को पकड़ लिया। आरोपी नशा करने का आदी है।