- Hindi News
- प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित
प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित
होलीहार्ट स्कूल में शनिवार को स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इस संंबंध में प्रिंसिपल अंजना सेठ ने बताया कि इसमें केजी के स्टूडेंट्स ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स को अलग-अलग पिक्चरों में रंग भरना, मैथ्स, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के विषय पर प्रश्न पूछे गए। रंग भरने में स्टूडेंट्स ने काफी दिलचस्पी दिखाई। और अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया।
इन प्रतियोगिताओं में एंजल, आर्य कश्यप, अक्षिता, शमशेर सिंह, ईशमीत कौर, करिश्माप्रीत, मनसीरत और जानवी विजेत रहे जिन्हें को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल सेठ ने कहा कि स्कूल बच्चों को प्रतियोगिताओं के जरिए से ऐसे मौके प्रदान करता रहता है ताकि वह भविष्य में और भी शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी ताकि स्टूडेंट्स का उत्साह बना रहे।