नगर कीर्तन में स्टूडेंट्स ने भाग लिया
एयरपोर्टरोड के श्रीगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की ओर से खैराबाद स्थित ऐेतिहासिक गुरुद्वारा श्री पलाह साहिब के सालाना मेले के दौरान नगर कीर्तन निकाला गया। प्रधानाचार्य रविंदर कौर बमराह की अध्यक्षता में निकाले नगर कीर्तन में मैंबर इंचार्ज गुरबख्श सिंह और डॉ. मनमोहन सिंह खन्ना विशेष रूप से शामिल हुए। नगर कीर्तन में प्री. नर्सरी और नर्सरी के स्टूडेंट को पांच प्यारों के रूप में सजाया गया। नगर कीर्तन में स्कूली बैंड वाले भक्तीमय धुनें बजा रहे थे और गतका पार्टी ने गतका के जौहर दिखाए। उनके जौहर आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल की शबद गायन टीम ने पूरे रास्ते शबद गायन कर संगत को भावविभोर किया। इसमें सभी ने गुरुघर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।