- Hindi News
- शानदार होगा नाॅर्थ कमेटी का दशहरा : जोशी
शानदार होगा नाॅर्थ कमेटी का दशहरा : जोशी
3 अक्टूबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे 50 हजार लोग
भास्करन्यूज | अमृतसर
कैबिनेटमंत्री अनिल जोशी ने दावा किया है कि दशहरा कमेटी नाॅर्थ की ओर से 3 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर शानदार कार्यक्रम करवाया जाएगा। रणजीत एवेन्यू की ग्राउंड में होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से ही शुरू हो जाएगा।
इसमें 50 हजार लोगों के आने का अनुमान है। 4 हजार वीवीआईपी पास बांटे जाने हैं, पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कमेटी के 102 सदस्यों के लिए ड्रैस कोड लागू किया गया है। हरेक सदस्य को सफेद कुर्ता पाजामा और केसरी पगड़ी पहन कर ही आना होगा। इन्हें आईडेंटिटी कार्ड भी इशू किया जाएगा और कार्यक्रम में दाखिल होने के लिए इसी कार्ड का होना अनिवार्य किया गया है। वह होटल बेस्ट वेस्टर्न में दशहरा कमेटी नाॅर्थ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जोशी ने कहा कि 3 अक्टूबर को दोपहर को एक विशेष विमान जय श्रीराम का बैनर लटकाए पूरे शहर में घूमेगा और कार्यक्रम के दौरान यही विमान फूलों की वर्षा भी करेगा। कार्यक्रम को दिलचस्प बनाने की खातिर 4 घंटे तक धार्मिक स्टेज शो होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को आग्रह किया गया है। किंतु अभी उनकी सर्जरी हुई है, इसलिए यदि डाक्टरों ने उन्हें आने की अनुमति दी तो किसी अन्य केंद्रीय मंत्री को चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर कमल डालमिया, अनिल मेहरा, संजीव शिंगारी, अनुज सिक्का, राकेश मिंटू सहित कई लोग मौजूद थे।
दशहरा कमेटी नॉर्थ की बैठक में मौजूद मंत्री अनिल जोशी, एडीसीपी केतन पाटिल और अन्य।