पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज की खातिर महिला को पीट कर घर से निकाला

दहेज की खातिर महिला को पीट कर घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| दहेजमें पांच लाख रुपए मिलने के कारण बहू के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना रामबाग पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुमित महाजन, नीलम महाजन, सूरज महाजन, गंज्जन महाजन और सीमा महाजन निवासी चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस शिकायत में शिवा एन्क्लेव निवासी निधि महाजन ने बताया कि उसकी शादी 6 अगस्त 2008 को आरोपी सुमित महाजन के साथ हुई थी। शादी में मायके परिवार वालों ने हैसियत से अधिक दहेज दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। वह इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती है। कुछ दिन पहले उक्त आरोपियों ने उसे मायके से पांच लाख रुपए लाने के लिए कहा। लेकिन उसने इसका विरोध किया। इस पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।