- Hindi News
- शहर में खुलेगा एक और पासपोर्ट सेवा केंद्र
शहर में खुलेगा एक और पासपोर्ट सेवा केंद्र
पंजाबके 6 जिलों के लोगों को पासपोर्ट मुहैया करवाने वाले अमृतसर के रीजनल पासपोर्ट आॅफिस की गुजारिश पर शहर में एक और पासपोर्ट सेवा केंद्र जल्द खुलने जा रहा है।
इसके लिए रीजनल पासपोर्ट अफसर जेएस सोढी ने मिनिस्टरी आफ एक्सटर्नल अफेयर के चीफ पासपोर्ट आफिसर मुकतेश कुमार परदेशी को बाकायदा चिट्ठी लिखी है। जानकारी के अनुसार मिनिस्टरी ने इस पर मोहर भी लगा दी है। माना जा रहा है कि नए साल में शहर में दूसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र अपना काम शुरू कर देगा।
डेलीआते हैं 700 एप्लीकेंट्स
अमृतसरमें माल रोड पर बना पासपोर्ट सेवा केंद्र तीन साल पहले 24 अक्टूबर 2011 को खोला गया था। उस समय पासपोर्ट बनवाने के लिए हर रोज 400 से 500 लोग आते थे, लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता गया पासपोर्ट बनाने वालों की संख्या में इजाफा होता गया। पिछले करीब एक से डेढ़ साल के दौरान पासपोर्ट बनाने वालों की गिनती लगभग 700 तक पहुंच गई है। माल रोड के सेवा केंद्र की केपेसिटी 600 लोगों की है। विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि रीजनल पासपोर्ट आॅफिस में पासपोर्ट बनवाने आने लोगों की गिनती प्रतिदिन 700 के करीब होती है। लिहाजा नया पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाना जरूरी हो गया है।
पहलेफिरोजपुर में खुलना था
अमृतसरके रीजनल पासपोर्ट आॅफिस में अमृतसर, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट और तरनतारन जिलों से लोग पासपोर्ट बनवाने आते हैं। इससे पहले फिरोजपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की योजना थी ताकि फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट जिले के लोगों को कम सफर तय करना पड़े। लेकिन स्टाफ की कमी और टेक्निकल गलती होने पर पासपोर्ट बनवाने वाले को अमृतसर आफिस ही आना पड़ता। इसलिए मंत्रालय से अमृतसर में ही नया पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की गुजारिश की गई। रीजनल पासपोर्ट अफसर जेएस सोढी का कहना है कि पिछले महीने इस संबंध में मंत्रालय को पत्र लिखा गया था जिसका पॉजीटिव रिस्पांस रहा है। साल के अंत तक नया सेवा केंद्र खोल दिया जाएगा।
402 लोगों को पासपोर्ट जारी करने की मंजूरी
पासपोर्टअफसर जेएस सोढी की अगुवाई में पासपोर्ट सेवा केंद्र माल रोड में लगाए गए पासपोर्ट मेले में 402 लोगों को पासपोर्ट जारी करने की मंजूरी दी गई। सोढी ने बताया कि सुबह 9 से 6 बजे तक चले मेले में 500 एप्लीकेंट्स को बुलाया गया