- Hindi News
- कार फाइनांस कराने के नाम पर 7.60 लाख की ठगी
कार फाइनांस कराने के नाम पर 7.60 लाख की ठगी
अमृतसर|धोखाधड़ी केआरोप में थाना सुल्तानविंड पुलिस ने कटड़ा खजाना निवासी राहुल अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में एक फाइनांस कंपनी के मैनेजर वरुण शर्मा ने कहा कि आरोपी ने 13 जुलाई को एक कार 7 लाख 60 हजार 400 रुपए में खरीदी थी। इस तहत आरोपी ने उक्त रकम का चेक उनकी कंपनी के नाम पर काट दे दिया। चेक उन्होंने कंपनी के खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उनकी कंपनी के कर्मचारियों ने आरोपी के पास जाकर पैसे देने के लिए कहा। लेकिन उसने तो पैसे दिए और ही कार लौटाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।