- Hindi News
- युवती को परेशान करने के आरोप में युवक पर केस
युवती को परेशान करने के आरोप में युवक पर केस
अमृतसर| युवतीको तंग करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने रणजीत एवेन्यू निवासी अतुल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि वह एक शॉपिंग मॉल में नौकरी करती है। आरोपी भी उसके साथ उसी मॉल में नौकरी करता है। आरोपी उसे जबरदस्ती अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करता रहता है। इसके अलावा उसे बार-बार फोन करके तंग करता है। उसे फोन कर मानसिक तौर पर परेशान किया जाता है। उसके मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है और उसकी फेसबुक आईडी पर उसे धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।