- Hindi News
- मेट्रो बस के लिए उजाड़े गए खोखा मालिकों के सामने रोटी का संकट
मेट्रो बस के लिए उजाड़े गए खोखा मालिकों के सामने रोटी का संकट
जीटीरोड पर हटाए गए 54 खोखा मालिकों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें तसल्ली देने तो कई आए आए किंतु समस्या का स्थाई हल किसी के पास नहीं। इन्हें हटाने के बाद ग्वालमंडी में जहां बसाने की बात की जा रही है, यह लोग वहां जाने को तैयार नहीं हैं। एक तो वहां पर पहले से ही कई रेहड़ी वाले अपना कारोबार कर रहे हैं, साथ ही यह सड़क भी तंग है। नई जगह अलाटमेंट करवाए जाने को लेकर यह सभी सोमवार को डीसी रवि भगत से मिलेंगे।
रोज सुबह तैयार होकर काम पर जाने वाले दुकानदारों के पास आज कोई काम नहीं है। रह रह कर उन्हें बीते दिनों की याद रही है। रोज सुबह खाने का डिब्बा लेकर काम पर जाने वाले आज बेकार थे। कई लोग तो ढह चुके पुराने खोखों के पास आकर बैठे रहे। तो कुछ इलाकों में अपने लिए ठिकाना ढूंढते रहे। यहां पर फ्रूट का कारोबार करने वाले गौरव ने बताया कि सुबह वह घर पर थे तो उनके बच्चे ने पूछा कि पापा क्या आज दुकान पर नहीं जाना। गौरव का कहना है कि अब वह बच्चे को क्या समझाएं कि आखिर उनकी दुकान उजड़ चुकी है।
शनिवार शाम ये खोखा मालिक सुपरिंटेंडेंट विशाल वधावन समेत कई निगम अिधकािरयों से मिले थे और इन्हें स्थायी जगह देने की मांग की थी। अिधकािरयों ने इन्हें आश्वासन दिया कि वह उिचत जगत तलाश कर उन्हें फिर से बसाएंगे।
मीना रानी ने कहा कि खोखा उजड़ने से उनके पति को काफी धक्का पहुंचा है। कल से गुमसुम बैठे हैं। वह किसी से बात नहीं कर रहे। जिस बीआरटी कॉरिडोर के नाम पर उन्हें उजाड़ा गया है, वह प्रोजेक्ट सफल होगा कि नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। किंतु सच तो यह है कि 54 परिवारों का रोजगार छीनकर उन्हें दर-बदर की ठोंकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया गया है।
कांग्रेसी नेता मंदीप सिंह मन्ना ने इन खोखा मालिकों को स्थायी जगह देने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। मन्ना ने कहा कि पहले इन्हें 1998 में उजाड़ा गया। अब फिर उजाड़ दिया गया है। कल राम तीर्थ रोड को चौड़ा करेंगे तो वहां से भी इन्हें हटा देंगे। मन्ना ने कहा कि इन लोगों को स्थायी जगह देने के लिए वह सोमवार को डीसी रवि भगत से मिलेंगे। मन्ना ने इन लोगांे को सरकार की तरफ से 25-25 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में वह गवर्नर से मिलेंगे।
रेहड़ी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि इन्हें उजाड़ने से पहले बसाने का इंतजाम कि