- Hindi News
- 59 हजार 857 बच्चों ने पी पल्स पोलियो बूंदें
59 हजार 857 बच्चों ने पी पल्स पोलियो बूंदें
पल्सपोलियो माइग्रेटरी राउंड की शुरुआत रविवार को डायरेक्टर डॉ. करणजीत सिंह ने मजीठा रोड बाइपास पर बच्चों को पल्स पोलियो बूंदें पिलाकर की। रविवार 59 हजार 857 बच्चों को पल्स पोलियो बूंदें पिलाई गईं।
डॉ. करणजीत सिंह ने बताया कि सेहत विभाग की टीमें 23 सितंबर तक पूरे पंजाब में भट्ठों, शैलर, डेयरियों और झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बच्चों को पल्स पोलियो की बूंदें पिलाएंगी। गत तीन सालों में भारत में पोलियो का एक भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ। फरवरी 2014 में भारत को पोलियोमुक्त देश घोषित किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने कहा कि इस मुहिम के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदें पिलाई जा रही हैं और अगले दो दिनों तक 1 लाख 15 हजार 255 बच्चों को बूंदें पिलाई जानी हैं। इस अवसर पर एसीएस डॉ. बलविंदर कुमार कक्कड़, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जसपाल कौर, डॉ. आरएस सेठी, डॉ. राजू चौहान, डॉ. रश्मि विज, राज कौर, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. पिनाक मोदगिल, अतुल शर्मा, डॉ. कुलदीप कौर, आरुष भल्ला, अनु चावला, कमलप्रीत कौर और तृप्ता कुमारी आदि मौजूद थे।
पल्स पोलियो मुहिम के दौरान बच्चे को पोलियो बूंदें पिलाते डायरेक्टर डाॅ. करणजीत सिंंह। साथ हैं सीएस डॉ. राजीव भल्ला, डॉ. जसपाल कौर और अन्य।