- Hindi News
- बयां किया बंटवारे में बिछुड़ी औरतों का दर्द
बयां किया बंटवारे में बिछुड़ी औरतों का दर्द
अमृतसर | विरसाविहार में रविवार को कहानीकार दीप दविंदर की किताब रुत फिरी वन कम्ब्या पर विचार-चर्चा की गई। यह किताब 1947 में हुए देश के बंटवारे पर आधारित है।
इसमें बंटवारे के दौरान सरहद पार रह गई औरतों की व्यथा-कथा को बड़े ही मार्मिक अंदाज में पेश किया गया है। इस मौके पर मनमोहन बासरके, देव दर्द, परमिंदरजीत, मुख्तार गिल, कुलवंत सिंह अणखी, हरभजन खेमकरणी, परविंदर औलख, हरबंस सिंह नागी, सर्बजीत संधू, मलविंदर सिंह, डॉ. कश्मीर सिंह, जगतार गिल, हरि सिंह गरीब आदि ने अपने विचार रखे।