- Hindi News
- मकान मालिक ने लगाया किरायेदार पर चोरी का आरोप
मकान मालिक ने लगाया किरायेदार पर चोरी का आरोप
अमृतसर | थानाबी-डिवीजन की पुलिस ने गुरविंदर सिंह और उसके परिवार पर अपने ही मकान मालिक का सामान चुराने और उसे धमकियां देने का मामला दर्ज किया है। परमजीत सिंह ने बताया कि गोबिंद नगर स्थित मकान को उन्होंने गुरविंदर सिंह उसके परिवार को किराए पर दिया था। 19 सितंबर को जब वह अपना घर देखने के लिए आए तो उनके कमरों के ताले टूटे हुए थे और वहां पड़ा सामान चोरी हो चुका था।