जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी का भोग आज
अमृतसर|शिरोमणि अकालीदल और शिरोमिण गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान जगदेव सिंह तलवंडी की आत्मिक शांति के लिए रखे गए अखंड पाठ साहिब का भोग का 28 सितंबर दिन रविवार को डाला जाएगा।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रवक्ता दलजीत सिंह बेदी ने बताया कि पाठ का भोग उनके गांव तलवंडी में डाला जाएगा। इसके बाद रायकोट के टाहलियाना स्थित गुरुद्वारा पातशाही दसवीं के दीवान हाल में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।