पीएनबी ने वेरका में मेगा कैंप लगाया
पंजाबनेशनल बैंक की ओर से वेरका में मेगा कैंप आयोजित करते हुए लोगों को बैंक खाते खुलवाने के लिए जागरूक किया गया। वार्ड नंबर 15 और 16 में लगाए गए कैंप में कई लोगों ने हिस्सा लिया। जिनके अभी तक बैंक एकाउंट नहीं खुले थे, उन उपभोक्ताओं ने कैंप में अपने खाते खुलवाए।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया की रीजनल डायरेक्टर रश्मि फौजदार ने कैंप का दौरा करके लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर पीएनबी के सर्किल हेड सुरजीत सिंह, चीफ लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुकेश आनंद, ब्रांच मैनेजर अनिल कपिला, परमबीर सिंह सहित काफी संख्या में बैेंक के पदाधिकारी मौजूद थे।