- Hindi News
- शर्मा और गिल ने सुनी वार्ड नंबर 60 के लोगों की समस्याएं
शर्मा और गिल ने सुनी वार्ड नंबर 60 के लोगों की समस्याएं
अमृतसर|पश्चिमी विधानसभावार्ड नंबर 60 के प्रेम नगर इलाके में कई दिनों से चली रही सीवरेज की समस्या का निपटारा करने के लिए मौैके पर पहुंचे हलका इंचार्ज राकेश गिल और भाजपा जिला प्रधान नरेश शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिला भाजपा प्रधान ने सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन विनोद शर्मा, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी, सीवरेज बोर्ड के एसई गुरमीत सिंह के साथ बातचीत कर इलाकावासियों की मुश्किलों से अवगत करवाया। और सीवरेज की समस्या को जल्द से जल्द हल करवाने का आग्रह किया। मौके पर पहुंचे एक्सईएन एके टंडन और एसडीओ हरिंदर कुमार ने लोगों को जल्द समस्या हल करवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर राकेश लक्की, मनोहर सिंह सैनी, हरजिंदर सिंह सेठी, नरिंदर दवेसर, विजय कुमार, युद्धवीर सैनी, दलबीर सिंह, राजवंत संधू, दिलबाग सिंह, कीमती लाल, पवन शर्मा मौजूद थे।