- Hindi News
- राकेश कुमार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित
राकेश कुमार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित
अमृतसर|भारत सरकारकी ओर से 2011 में करवाई गई जनगणना में सूझबूझ और ईमानदारी से काम करने के बदले में इरीगेशन पॉवर रिसर्च इंस्टीट्यूट के एलए राकेश कुमार को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें चंडीगढ़ में हुए समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके और डा. दलजीत सिंह चीमा ने मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। सम्मान मिलने पर राकेश कुमार ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी और उत्साह वाली बात है। उनकी हमेशा ही कोशिश रही है कि वह अपना काम पूरी लगन के साथ करें।