पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल पर महिला से अश्लील बातें करने वाले पर केस दर्ज

मोबाइल पर महिला से अश्लील बातें करने वाले पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाहिताके साथ फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में थाना खलचियां पुलिस ने गांव टिम्मोवाल निवासी भूपिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे फोन कर तंग करने लगा। उन्होंने कई बार आरोपी को फोन करने से मना किया, लेकिन वह बाज नहीं आया। यह नहीं, आरोपी फोन पर अश्लील बातें करने लगा। उन्होंने इसके बारे में आरोपी के घर पर भी शिकायत की, लेकिन वह नहीं सुधरा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।