- Hindi News
- ज्ञान बढ़ाने के लिए लाइब्रेरी से लाभ उठाएं: प्रिं. राजिंदर कौर
ज्ञान बढ़ाने के लिए लाइब्रेरी से लाभ उठाएं: प्रिं. राजिंदर कौर
अमृतसर| शनिवारको गांव रणिके स्थित सरकारी हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जलविंद्र सिंह मुख्यातिथि जबकि उप चेयरमैन सचियार सिंह विशेषातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने गीत, संगीत, स्किट्स, चुटकले, डांस, नाटक आिद पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही
सामाजिक बुराइयों को छोड़ने के लिए स्टूडेंट्स साथियों और लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा स्कूल में नई आधुनिक लाइब्रेरी बनाने के लिए नींव पत्थर भी रखा गया। इस दौरान कमेटी ने हरेक संभव सहायता देने का आश्वासन दिलाया। स्कूल की प्रिंसिपल राजिंदर कौर ने कहा कि लाइब्रेरी ज्ञान का खजाना होता है और इसका स्टूडेंट्स वर्ग को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर जैमल सिंह, सुखदेव सिंह भट्टी, अमरजीत कौर, निर्मल कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर, लखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, रणजीत कौर, पवनप्रीत कौर, पुष्पा रानी, जोगिंदर पाल, सुखविंदर सिंह, शरनजीत कौर आदि विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद थे।