पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कूल्हे की जटिल समस्या के लिए बेहतर समाधान: डाॅ. अवतार सिंह

कूल्हे की जटिल समस्या के लिए बेहतर समाधान: डाॅ. अवतार सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमनदीपअस्पताल के डाॅ. अवतार सिंह, हैड आफ डिपार्टमेंट एंड चीफ आर्थोपेडिक सर्जन ने गंभीर आर्थराइटिस से पीड़ित रोगियों के लिए सफलतापूर्वक इंप्लांट का प्रयोग किया है।

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान डॉ. अवतार ने कहा कि ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, आस्टियोआर्थराइटिस रूमेटायड आर्थराइटिस से पंगु हो चुके युवा बुजुर्ग रोगियों के लिए, एक वरदान साबित हुई है। हम अब विश्वासपूर्वक इन नए इंप्लांट्स की उपलब्धता के साथ कूल्हे की जटिल समस्या�\\\"ं के लिए विभिन्न समाधानों की पेशकश कर सकते हैं।

हड्डियों जैसे नए मेटीरियल से बने जोड़ 30-40 वर्षों तक चल सकते हैं। इससे ये युवा सक्रिय रोगियों में प्रत्यारोपित करने के लिए आदर्श हैं, जिनमें ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद, हम अच्छे सक्रिय जीवन की अपेक्षा कर सकते हैं।