फर्जी दस्तावेजों पर लिया बैंक लोन
फर्जीदस्तावेजों के आधार पर बैंक से कर्जा लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना पट्टी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह निवासी सफा सिंह वाला पंचायत कोट बुढ़ा, सुखराज सिंह निवासी कालेके, मनवीर सिंह निवासी कैरों कुलवंत सिंह निवासी बुर्ज रायके के तौर पर हुई है। पुलिस शिकायत में पंजाब नेशनल बैंक पट्टी के मैनेजर बताया कि आरोपियों ने बैंक में जाली फर्द के कागजात जमां कर बैंक से 10 लाख रुपए का दर्ज ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने कर्ज की किश्त नहींं दी। जब आरोपियों के दिए दस्तावेजों को चेक करवाया गया तो वह फर्जी पाए गए।
नशीलेपाउडर सहित दो पकड़े
पुलिसने दो विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान नशीले पाउडर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुखजिंदर सिंह निवासी बुघे पकड़ कर उससे 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। जबकि थाना पट्टी पुलिस ने सुखजीत सिंह निवासी जमालपुर को पकड़ कर 200 ग्राम नशीले पाउडर बरामद किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विवाहिताको घर से निकाला
दहेजकी मांग पूरी होने पर ससुरालियों ने बहू को घर से निकाल दिया। थाना हरिके पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह, राजबीर सिंह और अमनदीप निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस शिकायत में हरनीत कौर निवासी बुर्ज देवा सिंह ने बताया कि उसकी शादी गगनदीप सिंह निवासी ऐमां कलां के साथ 2013 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही गगनदीप सिंह, उसकी सास राजबीर कौर दहेज की मांग करने लगे। जिनकी मांग को वह पूरा नही कर सकी। इस तहत उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।