पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसजीपीसी ने मनाया गुरु तेग बहादुर जी का विवाह पर्व

एसजीपीसी ने मनाया गुरु तेग बहादुर जी का विवाह-पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | एसजीपीसीके प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के दिशानिर्देश पर कमेटी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी तथा माता गुजरी जी का विवाह पर्व करतारपुर साहिब में श्रद्धा भावना के साथ मनाया। इस संदर्भ में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सुबह 10 से शाम चार बजे तक श्री गुरु अर्जुन देव जी पब्लिक स्कूल में गुरमत समागम करवाया गया। समागम में शामिल हुए जत्थेदार मक्कड़ ने गुरु साहिब तथा माता जी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और लोगों को सिखी की परंपराओं तथा गुरु मर्यादाओं का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल सिंह, दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, दरबार साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह, संत बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वाले, कमेटी के सचिव सुखदेव सिंह भौर आदि मौजूद थे।