- Hindi News
- गुरदेव सिंह की याद में 18वां फ्री मेडिकल कैंप 2 को
गुरदेव सिंह की याद में 18वां फ्री मेडिकल कैंप 2 को
अमृतसर | स्वर्गीयफार्मासिस्ट गुरमेज सिंह रंधावा की याद में 18वां फ्री मेडिकल कैंप 2 अक्टूबर को गांव ईसापुर में गुरमेज सिंह रंधावा यादगारी सरकारी डिस्पेंसरी में लगाया जा रहा है। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला करेंगे। यह जानकारी गुरमेज सिंह रंधावा यादगारी ट्रस्ट अजनाला, उनके परिवार और फार्मासिस्ट संगठनों की ओर से दी गई। शमशेर सिंह कोहरी ने बताया कि सेहत विभाग के डॉक्टर और फोर्टिस एस्कोर्ट्स अस्पताल, हरतेज अस्पताल और अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टर इस कैंप में पहुंचेंगे। इस अवसर पर अशोक शर्मा, निर्मल सिंह, रविंदर पाल सिंह, किशोर शर्मा, मलकीत सिंह भट्टी आदि भी उपस्थित थे।