- Hindi News
- ट्रैफिक सिस्टम को ठीक रखने के लिए रूल्स फॉलो करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी
ट्रैफिक सिस्टम को ठीक रखने के लिए रूल्स फॉलो करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी
सड़क हादसों के खिलाफ भास्कर महाभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पप्पू महाजन ने मजीठा रोड पर युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। महाजन ने युवाओं को शपथ दिलाई कि हमें मोटरसाइकिल चलाते हुए हेलमेट और कार चलाते हुए सीट बैल्ट जरूर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन की तेज रफ्तार अपने साथ-साथ किसी दूसरे व्यक्ति के लिए घातक साबित होती है। हमें जीवन में ट्रैफिक रुल्स की पालना करके का नियम बनाना चाहिए। देश के नागरिक होते हुए ट्रैफिक सिस्टम को ठीक रखने के लिए सहयोग करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होने अपील की कि माता-पिता अपने 18 साल की कम आयु के बच्चों को बिना गियर वाले वाहन लेकर दें तथा उन्हें ट्रैफिक नियमों के बारे में बताए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह केवल नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान कर जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय गिल, हनी कुमार, नरिंदर सिंह, जज्जी प्रधान, लक्की, बिट्टू बाठ, हैपी, जेपी सिंह, रिंकू महाजन आदि मौजूद थे।
पप्पू ने युवाओं को कहा कि ट्रैफिक रूल्स फॉलो करना हम सबके लिए जरूरी।