- Hindi News
- अमृतसर | सदस्यताअभियान को लेकर भाजपा खन्ना स्मारक में जिला
अमृतसर | सदस्यताअभियान को लेकर भाजपा खन्ना स्मारक में जिला
अमृतसर | सदस्यताअभियान को लेकर भाजपा खन्ना स्मारक में जिला प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में मोर्चों, सैलों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से मीटिंग की। नरेश ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी संजीदगी और उत्साह के साथ बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाए। जिला महामंत्री सुखमिंदर सिंह पिंटू और सुरिंदर शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और विकास के विजन को लोग तक पहुंचाकर विचारधारा के साथ जोड़े। जिले के 791 बूथों पर अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कुच करे। इस मौके पर मनोहर सिंह सैनी, रजिंदर शर्मा, गौरव महाजन, रिषी अरोड़ा, ममता अरोड़ा, लवलीन वड़ैच, रमा महाजन, ज्योति बाला, जयश्री गुलाटी, लविंदर बंटी, मानिक अली, राकेश लक्की, रवि ठाकुर, राजू बत्रा, विजयंत खन्ना, शाम सुंदर, मोहित वर्मा, कपिल मेहरा, अमन गुप्ता, राज भाटिया आदि मौजूद थे।
लोगों को सदस्य बनाने के लिए 791 बूथों पर कूच करें कार्यकर्ता : नरेश