पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9वीं के स्टूडेंट्स ने 10वीं के स्टूडेंट्स को पार्टी देकर कहा अलविदा

9वीं के स्टूडेंट्स ने 10वीं के स्टूडेंट्स को पार्टी देकर कहा अलविदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| एयरपोर्टरोड फ्रेंड्स एवेन्यू स्थित श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स को दसवीं के स्टूडेंट्स को विदाई पार्टी दी। स्कूल की प्रिंसिपल रविंदर कौर बमरा की अध्यक्षता में करवाए कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ शबद गायन से किया गया। उसके बाद स्टूडेंट्स की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया, जिसमें गिद्दा,भंगड़ा और अन्य कार्यक्रम किए। नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने दसवीं के स्टूडेंट्स की परीक्षा अच्छे ढंग से होने के लिए अरदास की। इस मौके पर दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल बमरा को उपहार भेंट किए। संबोधित करते बमरा ने कहा कि जो भी स्टूडेंट्स पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करते हैं, सफलता हमेशा उनके कदम चूमती है और वह अच्छे अंक लेकर पास हो जाते हैं। इसके बाद बमरा ने दसवीं के स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।