पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट पर डाले जा रहे सीवरेज का सीएम ऑफिस से आए अफसर ने जायजा लिया

एयरपोर्ट पर डाले जा रहे सीवरेज का सीएम ऑफिस से आए अफसर ने जायजा लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजनाला एयरपोर्ट रोड गंदे नाले से लेकर मीरांकोट चौक तक 210 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से दो किलोमीटर तक डाले जा रहे सीवरेज का जायजा लेने शनिवार को सीएम के टेक्निकल एडवाइजर जनरल धालीवाल के टेक्निकल अफसर हरभजन लाल पहुंचे। सीवरेज ठीक ढंग से डालने को लेकर इलाकावासियों ने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को शिकायत भेजी थी। हरभजन लाल ने करीब दो घंटे पूरे काम का जायजा लिया। इस दौरान कमियां पाई गईं।

इलाके के रहने वाले सुख औजला, गुरसाहिब सिंह, राजबीर सिंह, गुरमीत सिंह, मनवर कुमार और राहुल कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके काम को ठीक ढंग से काम नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि 30 फीट गहरे नाले से निकली गंदगी को सीवरेज के नीचे बिछाया गया है, जबकि इसके नीचे अच्छी मिट्टी नहीं डाली गई। सीवरेज होदियां बनाने के लिए तो लेवल किया गया और ही सीमेंट की पूरी मात्रा मिलाई गई। सुख औजला ने कहा कि ठेकेदार की ओर से सीवरेज मात्र 9 से 10 फीट जमीन के नीचे डाल कर उसमें टूटी-फूटी पाइपें डाली गई हैं, जिसकी जांच जरूरी है। लाल ने होदियां के लेवल और उसमें लगे मटीरियल को भी देखा और पीडब्ल्यूडी एसडीओ परमजीत सिंह को पूरा काम ठीक करने के निर्देश दिए।

सीएम के टेक्निक्ल एडवाइजर के अफसर हरभजन लाल ने दौरा किया।

भ्रष्ट अफसर सस्पेंड किया जाना चाहिए

सीवरेजडालने में जिन ऑफिसरों और ठेकेदारों ने मिलकर भष्ट्राचार किया है। उनकी जायदाद की जांच करके सस्पेंड किया जाए और उन पर बनती कार्रवाई की जाए, ताकि आगे से कोई भी अफसर ऐसे काम कर सके। -गुरजीत औजला, जिला कांग्रेसी देहाती प्रधान

ग्रिल लगाने को लेकर लोग ऐसा कह रहे हैं

प्रशासनकी ओर से अजनाला एयरपोर्ट रोड पर लोगों की सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाई गई है, इसी के विरोध में लोग सीवरेज डालने में कमियां निकाल रहे हंै। इसमें अगर कोई कमी पाई जाती है तो उसका पहले के आधार पर ठीक करवाया जाएगा।

-परमजीत सिंह ढिल्लों, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

मैं अपनी रिपोर्ट जल्द सौंप दूंगा : हरभजन

लोगोंकी ओर से भेजी शिकायत के बाद ही मैं यहां आया हूं और सीवरेज डालने के काम में काफी कमियां पाई गई हैं। इसे ठीक करने के लिए पीडब्ल्यूडी को कह दिया है। बाकी मैं अपनी रिपोर्ट बनाकर जल्द धीलावाल को सौंप दूंगा।-हरभजन लाल, सीएम आफिस के टेक्निकल एडवाइजर के टेक्निकल अफसर