पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूफी गायक वादित रमीज ने किया कला का प्रदर्शन

सूफी गायक वादित रमीज ने किया कला का प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी कॉलेज पंजाबी विभाग की ओर से सूफी कलाम गायन का आयोजन किया गया। पाकिस्तानी से आए हुए सूफी गायक वादित रमीज ने इस दौरान अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार और पंजाबी विभाग के मुखी डॉ. दर्शन दीप सिंह ने डॉ. न्याज अहमद, भाई हसनैन, जावेद तबला वादक मियां रियाज अहमद के साथ जुगल बंदी को प्रदर्शित किया। छेती आवीं वे तूं बीबा और लाज मेरी पत्त रखियो जरा झूले लालन को प्रदर्शित कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। इस अवसर पर डॉ. जेएस सिद्धू, डॉ. अनीता महाजन, डॉ. रूपिंदर कौर, डॉ. प्रवीण कुमारी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।