- Hindi News
- माधव विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया
माधव विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया
माधव विद्या निकेतन सीसे स्कूल का वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ गुरु नानक आडिटोरियम में आयोजित हुआ। पीटीयू के पूर्व वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। स्कूल के उप प्रधान डॉ. अरुण मेहरा ने डॉ. अरोड़ा के जीवन के बारे में बताया। लघु वाटिका के नन्हे बच्चों ने मां तुझे सलाम, नगाड़े संग डोल बाजे गीतों के साथ-साथ देशभक्ति एवं रिलेशनशिप विषय पर मनमोहक प्रस्तुति दी। राजस्थानी नृत्य, वंदे मातरम् , पंजाब का भंगड़ा और स्वा. विवेकानंद के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। प्रि. शैली शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राम प्रकाश चोपड़ा, जगदीश, मंगल, रमेश, प्रोमिला कपूर, श्वेत मलिक आदि उपस्थित थे।