पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगतांवाला डंप को लेकर प्रशासन के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी

भगतांवाला डंप को लेकर प्रशासन के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कूड़े के डंप को लेकर भगतांवाला की महिलाओं ने साझी संघर्ष कमेटी के बैनर तले प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि डंप पर पड़े लाखों टन कूड़े को हटवा कर बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनवाए जाए।

सालों से पड़े कूड़े के कारण इलाके में लोग बीमार हो रहे हैं और स्वाइन फ्लू फैलने का डर बना हुआ है। भगतांवाला में सॉलिड वेस्ट प्लॉट किसी कीमत पर नहीं लगना चाहिए, क्योंकि प्लांट से निकलने वाली जहरीली गैसों से इलाके के लोगों के साथ पूरे शहर की जनता प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा कि कूड़े के कारण अगर किसी का जीवन खतरे में पड़ा है, तो क्या प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा। प्लांट लगाने के लिए प्राइवेट कंपनियां पैसे लगाए, क्योंकि पहली कंपनी की तरह उनके पैसों का नुकसान भी होगा।

इस मौके पर एकता शर्मा, परमिंदर कौर, भोली, सुनीता कुमारी, नीलम, मीना, सुषमा आदि मौजूद थे।