- Hindi News
- आईसीएम के स्टूडेंट्स का सीए आईपीसीसी में दबदबा
आईसीएम के स्टूडेंट्स का सीए आईपीसीसी में दबदबा
इंस्टीट्यूट ऑफ कामर्स एंड मैथ (आईसीएम) के स्टूडेंट्स ने इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कांपिटेंस (सीए) की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। हरमीत कौर ने 402 अंक लेकर दोनों ग्रुपों में अपना स्थान बनाया है।
एकाउंट्स के दानिश कपूर ने अपने शहर में शीर्ष स्थान लिया। इंस्टीट्यूट के शुभम जिंदल और संजना ने इन्कम टैक्स में पहला स्थान लिया। इंस्टीट्यूट के एमडी गौतम बेरी ने बताया कि उनका यह संस्थान 15 सालों से जिले ही नहीं, बल्कि पंजाब स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करता रहा है। मैनेजमेंट और स्टाफ की मेहनत का यह नतीजा है कि यहां के बच्चे कई बड़ी कंपनियों ने रोजगार कमा रहे हैं। उनका कहना है कि अब आईसीएम ईटीईएन सीए के साथ जुड़ कर स्टूडेंट्स को सेटेलाइट क्लासेज की तरफ भी उत्साहित कर रहे हैं। अब आईसीएम में जूनियर विंग आइलेट्स, कंप्यूटर कोर्सेज, मैडिकल और नाॅन मेडिकल के क्षेत्र में भी कदम रखा है।