- Hindi News
- पाक की नेस्ले कंपनी के एमडी दरबार साहिब में नतमस्तक
पाक की नेस्ले कंपनी के एमडी दरबार साहिब में नतमस्तक
पाकिस्तान की नेस्ले कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मगादी बटैटो तथा साउथ एशिया रीजनल के मैनेजिंग डायरेक्टर बैनेट शनिवार को दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
इस मौके पर उक्त लोगों को दरबार साहिब के सूचना अफसर हरप्रीत सिंह ने सचखंड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उक्त लोगों ने कहा कि यहां आकर उन्हें आत्मिक सुख की अनुभूति हुई है। यहां की सेवा भावना बारे जैसा सुना था वैसा ही पाया।
आखिर में इन लोगों को सिरोपा तथा दरबार साहिब का मॉडल भेंट किया गया।