- Hindi News
- वार्ड नंबर 59 में सोनी ने बांटी पेंशन और राशन कार्ड
वार्ड नंबर 59 में सोनी ने बांटी पेंशन और राशन कार्ड
अमृतसर | हलकाकेंद्रीय की वार्ड नंबर 59 के इलाके अन्नगढ़ में विधायक ओम प्रकाश सोनी ने लोगों को पेंशन और राशन कार्ड बांटे। सोनी ने इलाके के लोगों की मुश्किलों को सुनकर संबंधित अधिकारियों जल्द से जल्द हल करवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड में लोगों की जरूरत को देखते हुए जल्द ही सभी विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रधान विकास सोनी, जसविंदर सिंह समरा, अशोक सिंह, मोहनजीत सिंह, गुरमेज सिंह, हरपल सिंह समरा, कुलदीप सिंह ठेकेदार, कर्म सिंह आदि मौजूद थे।