- Hindi News
- सोनी ने गलियां बनाने के लिए दिया दो लाख रुपए का चेक
सोनी ने गलियां बनाने के लिए दिया दो लाख रुपए का चेक
हलका केन्द्रीय की वार्ड नंबर 58 में सीसी फ्लोरिंग गलियां बनाने के लिए विधायक ओपी सोनी ने इंचार्ज रविकांत को दो लाख रुपए का चेक सौंपा। सोनी ने कहा कि हलके में किसी भी जरूरी सुविधा के प्रबंध के लिए जानकारी दें, उसे पहल के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा। अकाली-भाजपा सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि हकीकत में सरकार के पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है। इस मौके पर लोकसभा यूथ कांग्रेस के प्रधान विकास सोनी, रामपाल सिंह, जसविंदर समरा, युधवीर, तरसेम त्रेहन, ओम प्रकाश शर्मा, संजीव अरोड़ा, राजिंदर कुमार, सुशील कुमार, अनिल चौहान, प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।