- Hindi News
- जंडियाला गुरु नगर कौंसिल के लिए चुना जाएगा 9वां प्रधान
जंडियाला गुरु नगर कौंसिल के लिए चुना जाएगा 9वां प्रधान
नगर कौंसिल जंडियाला गुरु की बात करें तो इस बार 9वां प्रधान चुना जाएगा। वर्ष 1954 से लेकर अब तक इसकी बागडोर 8 प्रधानों के हाथ में रह चुकी है। आखिरी बार रविंदरपाल कुक्कू 20 दिन के लिए कौंसिल के प्रधान पद पर रहे और वह तीसरी बार प्रधान चुने गए थे। उनसे पहले एडवोकेट राजकुमार मल्होत्रा 5 साल तक प्रधान रहे हैं। नगर कौंसिल कार्यकाल की समयावधि समाप्त होने के बाद 16 अक्टूबर 2014 को भंग हुई थी। एसडीएम-1 अमृतसर को प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।
नगर कौंसिल जंडियाला गुरु का दफ्तर।
कुल वार्डें- 15
कुल वोटर- 19,932
पुरुष वोटर- 10,426
महिला वोटर- 9506
1 मनोहर लाल दुग्गल- 16 जनवरी 1954 से 7 सितंबर 1972 तक
2 स्वर्ण दास जैन- 8 सितंबर 1972 से 21 जुलाई 1977 तक
3 धरम सिंह- 22 अगस्त 1979 से 18 नवंबर 1985 तक
4 रविंदर पाल कुक्कू - 30 अक्टूबर 1992 से 20 सितंबर 1997 तक
5 अजीत सिंह मल्होत्रा- 27 मार्च 1998 से 22 मार्च 2003 तक
6 रविंदरपाल कुक्कू- 28 मार्च 2003 से 18 मार्च 2008 तक
7 राजकुमार मल्होत्रा - 28 नवंबर 2008 से 23 जुलाई 2013 तक
8 रविंदरपाल कुक्कू- 20 सितंबर 2013 से 15 अक्टूबर 2013 तक