पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर्स ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

टीचर्स ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। सर्वशिक्षा अभियान/राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद/अध्यापक यूनियन की तरफ से शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी आफिस परिसर में सरकार की शिक्षा तथा अध्यापक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पुतला फूंक कर यूनियन नेताओं ने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और अध्यापकों पर दर्ज झूठे मामलों पर रोष जताया गया।
यूनियन नेताओं अरजिंदर सिंह कलेर, हरदीप सिंह बासरके, जगदीश सिंह रूपोवाली, रविंदर वरपाल, जसप्रीत विछोआ, लखविंदर सिंह, महिंदर सिंह, अश्विनी कुमार, लविश चावला, रविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, किशन कुमार आदि शामिल हुए। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन उस पर आज तक खरी नहीं उतर सकी। अगर वे लोग इसे पूरा करने की बात करते हैं तो उन पर पुलिस कार्रवाई की जाती है।