पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | होटल के साथ करीब साढ़े सात लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने महाराष्ट्र की हिंदुस्तान टूरिज्म क्लब के विनोद भैड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में रेस कोर्स निवासी परमजीत सिंह ने कहा कि उनका कोर्ट रोड पर होटल है और यहां पर बहुत सारे विदेशी टूरिस्ट आते है। आरोपी अक्टूबर 2013 में उनके पास आया और उसने टूर पैकेज बताए। इस तहत वह जून 2014 तक उनके साथ काम करता रहा। आरोपी ने उनकी बनती पेमेंट 7 लाख 34 हजार रुपए का चेक दिया, जो उन्होंने खाते में लगाया तो चेक बाउंस हो गया। कई बार आरोपी से संपंर्क किया गया, लेकिन उसने पैसे देने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।