पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुणे में ज्वैलर की हत्या कर सोना लूटने के आरोप में अमृतसर के दो सुनार गिरफ्तार

पुणे में ज्वैलर की हत्या कर सोना लूटने के आरोप में अमृतसर के दो सुनार गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे में मुंबई के ज्वेलर बाबू लाल की हत्या करने के आरोप में अमृतसर के दो सुनारों सिमरजीत सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी कोट आत्मा राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस मामले में दोनों सुनारों से पुणे और अमृतसर की पुलिस पूछताछ कर रही है और इसमें यह बात निकल कर आई है कि मृतक बाबू राम से लूटा गया सोना यूनियन के ही एक नेता ने खरीदा था। इस बात के सामने आने से नेता भी कहीं रफूचक्कर हो गया और यूनियन के सदस्य उसे बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। गौर हो कि 21 जनवरी को पुणे पुलिस को होटल सुंदर में से मुंबई के ज्वेलर बाबू लाल कोठारी का शव मिला था। बाबू लाल की चाकू मार कर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चाकू के 30 से 40 निशान पाए गए। जांच के दौरान पुणे क्राइम ब्रांच ने कोट आत्मा राम निवासी गुरविंदर सिंह और सिमरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने अमृतसर में दबिश दी और यहां की पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लूटा गया सोना बरामद करने के लिए पुणे की पुलिस अभी थाना सुल्तानविंड में ही दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोना यहां लाने के बाद उन्होंने इसके जेवर बनाकर चौक टाहलीवाल में अपनी यूनियन के ही एक नेता को बेचे हैं। वहीं थाना सुल्तानविंड के प्रभारी प्रवेश चोपड़ा ने कहा कि लूट का सोना खरीदने वाले सुनार की दुकान पर छापामारी की है। लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।