घर में घुस कर की मारपीट
लारेंस रोड इलाके में घर में घुसकर गुंडागर्दी करने और महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में कस्टम काॅलोनी निवासी रेणु ने बताया कि उनका बटाला रोड पर एक परिवार के साथ रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने जब रुपए मांगे तो शुक्रवार रात को एक महिला कुछ युवकों के साथ उनके घर धमकी। उन्हें मिलने के लिए उनकी रिश्तेदार भी आई हुई थी। सभी आरोपियों ने उन्हें उनकी रिश्तेदार को पीटा और जाते समय सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।