- Hindi News
- सफाई कर्मियों की हो कैश लेस मेडिकल इंश्योरेंस
सफाई कर्मियों की हो कैश लेस मेडिकल इंश्योरेंस
शनिवार को सर्किट हाउस में नेशनल कमिशन फॉर सफाई कर्मचारी (एनसीएसके) के चेयरमेन एम शिवन्न ने नगर निगम अधिकारियों और यूनियनों से मीटिंग की। नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने उन्हें शहर की सुचारू सफाई व्यवस्था के बारे में बताया। सफाई सेवक यूनियन के प्रधान विनोद बिट्टा ने शिवन्न से मांग की कि नगर निगम में कर्मचारियों को मासिक वेतन समय पर नहीं मिल रहा। शहर की शहर सफाई के लिए कर्मचारियों की काफी कमी है, इसलिए सफाई सेवकों की खाली पड़ी 500 पोस्टों को भरा जाए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कैश लेस मेडिकल इंश्योरेंस करवाई जाए, चाहे मेडिकल भत्ता मिले। प्राइवेट ठेकेदार कर्मचारियों को तीन-तीन माह वेतन नहीं देते, जबकि खुद निगम से पैसे ले लेते हैं। शिवन्न ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके 15 दिनों में कमिशन के पास भेजी जाए। सफाई कर्मचारियों की सहूलियतों के लिए केन्द्र सरकार जल्द ही नई पॉलिसियां लांच कर रही है।
इस मौके पर तहसीलदार संजीव शर्मा, एसई जसविंदर सिंह, एक्सईएन तिलक राज जस्सर, एमओएच डॉ. नवजोत कौर, नवतेज सिंह, यूनियन के हरजिंदर सिंह वालिया, कस्तूरी लाल, बाऊ केवल कुमार आदि मौजूद थे।