पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर से खुद ड्राइवर ने ही चोरी किया था ट्रक

पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर से खुद ड्राइवर ने ही चोरी किया था ट्रक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | ट्रैफिककंट्रोल रूम से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने बरामद कर रणजीत सिंह निवासी गग्गो माहल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक का ड्राइवर है और खुद ही रात के समय मौका पर इसे चोरी कर ले गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटियाला से गिरफ्तार किया है।

ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर डी जतिंदर ने 5 फरवरी की सुबह कैंट इलाके में नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक नंबर पीबी05-पी9596 का चालान काटा। ट्रक ड्राइवर रणजीत सिंह के पास दस्तावेज पूरे होने के कारण बंद कर दिया। ट्रक को बंद करने के बाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम लाया गया, लेकिन वहां पर जगह कम होने के कारण बाहर ही खड़ा कर दिया गया। अगले दिन सुबह जब कंट्रोल रूम के कर्मी आए तो देखा कि ट्रक नहीं था। छानबीन करने पर पता चला कि कोई चोरी कर ले गया। इस तहत थाना कंटोनमेंट में डी जतिंदर की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो ट्रक के बारे में जानकारी मिली की किसी फर्म में लगा हुआ है। जब पुलिस इस फर्म तक पहुंची तो वहां से पता चला कि ट्रक माल लेकर रवाना हो गया। पुलिस ने पीछा कर पटियाला में जाकर घेर लिया और इसके मालिक रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।