पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लीप एपनिया ग्रस्त मरीज की सांस रुकने से हा़े सकती है मौत

स्लीप एपनिया ग्रस्त मरीज की सांस रुकने से हा़े सकती है मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस प्लस. अमृतसर | स्लीपएपनिया यानी खर्राटों की बीमारी से विश्व के अधिकतर लोग ग्रस्त हैं। यह जानकारी मेडिकएड अस्पताल रतन सिंह चौक की ईएनटी स्पैशलिस्ट डॉ. रुचिका ग्रोवर ने दी। डॉ. रुचिका ने बताया कि स्लीप एपनिया खर्राटे लेने वाले व्यक्ति कभी गहरी नींद नहीं ले पाता। उसकी सांस रुक रही है, लेकिन उसे इसकी जानकारी भी नहीं होती। सांस रुकने के बाद दिमाग सिग्नल भेजता है और मरीज की नींद खुल जाती है। कई बार जब व्यक्ति की नींद नहीं खुलती और शरीर में आक्सीजन कम हो जाती है। इस स्थिति में कार्डिएक अरेस्ट के कारण व्यक्ति की मौत हो सकती है। डॉ. रुचिका ने बताया कि ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत क्वालिफाइड डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। मेडिकएड अस्पताल में लेटैस्ट तकनीकों के माध्यम से व्यक्ति को इस बीमारी से निजात दिलाई जाती है। स्लीप स्टडी स्लीप इंडोस्कोपी के माध्यम से सांस कहां रुक रही है और कितनी रुकती है के बारे में जाना जाता है।