पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माई डेली शाॅप के कैशियर से बाइक सवारों ने 1 लाख लूटे

माई डेली शाॅप के कैशियर से बाइक सवारों ने 1 लाख लूटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। अजना लारोड स्थित माई डेली शाॅप के कैशियर धर्मवीर सिंह से सोमवार सुबह 11 बजे डी ब्लाॅक के पास रणजीत एवेन्यू एग्जीबिशन ग्राउंड के बाहर बाइक सवार लुटेरे एक लाख रुपए और लैपटाॅप छीन कर फरार हो गए। गिलवाली गेट के रहने वाले धर्मवीर ने उनका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे उन्हें चकमा दे गए।

उन्होंने इसके बाद रणजीत एवेन्यू ब्लाॅक की रहने वाली अपनी बहन और माई डेली शाॅप की मालकिन नवप्रीत कौर माहल इसकी खबर दी। साथ ही रणजीत एवेन्यू पुलिस चौकी की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धर्मवीर के मुताबिक वह सुबह शाॅप से लैपटाप के बैग में करीब एक लाख रुपए लेकर ग्रीन एवेन्यू स्थित पीएनबी बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह अजनाला से रणजीत एवेन्यू आने वाली सड़क पर पहुंचा तो पीछे से रहे बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करने का इशारा किया, जिसे देखकर उन्होंने एक्टिवा को थोड़ी ब्रेक लगाई और बाइक से उतर कर आए एक युवक ने एक्टिवा के आगे रखे लैपटाप बैग को उठाया और तेजी से बाइक के पीछे बैठ गया। इसके बाद उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी ताकि बाइक का नंबर पढ़ा जाए। उन्होंने बताया कि बैग में रुपए के अलावा साइन किए बैंक की चेक बुक और एटीएम कार्ड भी मौजूद थे। पुलिस ने डेली शाॅप पर लगे सीसी कैमरों से पूरा डाटा लेकर अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी की, ताकि मामले की पूरी तफ्तीश की जा सके।

लुटेरों ने एक्टिवा सवार धर्मवीर को ओवरटेक करने का इशारा किया। जब उन्होंने एक्टिवा स्लो की तो एक लुटेरा झट से बाइक से उतरा और उनसे रुपए और लैपटाप छीन लिया।