पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पार्क में लगाए गए पौधे, कमेटी गठित

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पार्क में लगाए गए पौधे, कमेटी गठित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्ड काॅलोनी स्थित मंदिर के नजदीक पार्क का नाम शहीद भगत सिंह पार्क रख दिया है। इलाके के लोगों ने पार्क को मेंटेन करने के लिए शहीद भगत सिंह पार्क एंड वेल्फेयर सोसायटी गठित कर ली है। इसमें गुरजिंदर माहल को प्रधान, सविंद्र सिंह बिट्टू को वाइस प्रेसिडेंट, गुरजिंदर सिंह डिक्की को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नरिंदर सिंह को कैशियर, संजीव गौतम को एक्टिव मेंबर चुना गया है। वार्ड नंबर- 6 की पार्षद कुलवंत कौर के पति प्रितपाल सिंह फौजी के अलावा इलाके के लोगों ने पार्क में पौधे लगाए। सोसायटी के पदाधिकारियों ने उन्हें पार्क की कमियों से अवगत करवाया। इसके बाद फौजी ने कहा कि वे कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के ध्यान में लाएंगे और अमृतसर डेवलपमेंट अथाॅरिटी के अधिकारियों को मौका दिखाकर हल करवाएंगे। इस मौके पर डा. एसके मल्होत्रा, कपिल शर्मा, एसआई सरबजीत सिंह, डा. एमएल मक्कड़, जगदीश सिंह, सतीश गुप्ता, आरपी सेठ, मुनीष गुप्ता, सुखविंदर माहल, कुलविंदर सिंह, रणबीर सिंह मौजूद थे।

गुरुद्वारा के पास वाले पार्क को खुद करेंगे मेंटेन

हाउसिंगबोर्ड काॅलोनी निवासी अजय पाल सिंह, हरपाल सिंह, मनदीप सिंह, संदीप सिंह, राहुल शर्मा, रामेश्वर विज, रणजीत राणा और नरेश गोस्वामी ने कहा कि वे लोग पार्क वेलफेयर कमेटी रजिस्टर्ड करवा खुद पार्क को मेंटेन रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्क में रेगुलर माली, पौधों के अलावा बच्चों के खेलने वाले झूलों को रिपेयर किए जाने की जरूरत है। पार्क में सफाई की तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब वे लोग पार्क को मेंटेन रखने के लिए खुद की जेब से भी पैसे खर्च करेंगे।

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी गुरुद्वारा के नजदीक स्थित पार्क को मेंटेन करने के लिए इलाके के लोगों ने कमेटी बना ली है। फोटो| भास्कर

रणजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी मंदिर के पास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पौधे लगाते पार्षद पति प्रितपाल सिंह फौजी के अलावा इलाके के लोग।