- Hindi News
- मजीठा, तरनतारन और फतेहगढ़ चूड़ियां को जाने वाली सड़कें होंगी फोरलेन
मजीठा, तरनतारन और फतेहगढ़ चूड़ियां को जाने वाली सड़कें होंगी फोरलेन
अमृतसर | पीडब्ल्यूडीकी ओर से 125 करोड़ रुपए की लागत से अमृतसर से मजीठा, तरनतारन और फतेहगढ़ चूड़ियां जाने वाली सड़कों को फोरलेन किया जाएगा। तीनों सड़कों को फोरलेन करने के लिए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, अमृतसर डेवल्पमेंट अथाॅरिटी और मुख्यमंत्री के फंड से पैसा लगाया जाएगा। इस पर अगले एक महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है। सड़क को फोरलेन करने के साथ-साथ सुंदर लाइटें और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। तीनों सड़कों पर ट्रैफिक जामों को देखते हुए फोरलेन किया जाएगा, ताकि रोजाना हजारों की गिनती में आने-जाने वाले वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे।