विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगे
अमृतसर | इंद्रजीतकौर निवासी गांव फतेहगढ़ शुक्कर चक्क ने थाना कंबो पुलिस को बताया कि उनके पति की एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। हरजीत सिंह निवासी गांव मांगा सराय ने उनके पूरे परिवार को विदेश भेजने के लिए 10 लाख 28 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद तो विदेश भेजा और ही रुपए लौटाए। इसी तरह मनजीत सिंह निवासी देवीदासपुरा ने बताया कि गुरदियाल सिंह, गुरदास सिंह, कुलविंदर कौर और विद्या देवी निवासी गांव शेख जंडियाला नकोदर ने उसे विदेश भेजने के लिए छह लाख 70 हजार रुपए लिए थे। लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया।